Sport : संडे बनेगा सुपरसंडे! आज फिर मैदान पर उतरेगा भारत, जानिए शाम कितने बजे शुरू होगा मैच? स्टार या सोनी नहीं यहां दिखेगा LIVE एक्शन #INA

IND VS ZIM 3rd T20I Live Streaming: जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, मेजबान जिम्बाब्वे की टीम हर हाल में जीत दर्ज करके सम्मान के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी. क्रिकेट फैंस को बैक टू बैक दूसरे दिन टीम इंडिया का एक्शन देखने को मिलने वाला है. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं.

IND VS ZIM आज कितने बजे शुरू होगा मैच?

संडे बनेगा सुपरसंडे, क्योंकि भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20 मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है और पहले मैच की ही तरह ये मुकाबला भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 4 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS ZIM: स्टार स्पोर्ट्स और सोनी पर नहीं आएगा मैच

भारत में अक्सर टीम इंडिया के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या फिर सोनी नेटवर्क पर देखने के लिए मिलते हैं. लेकिन, जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के मुकाबले इन दोनों ही चैनलों पर नहीं दिखाए जाएंगे. जी हां, न तो आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और न ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. ऐसे में सवाल उठना जायज है कि आखिर मुकाबले कहां देख सकेंगे?

IND VS ZIM भारत में कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला तीसरा टी-20 मैच Unite8 Sports 1 HD पर हिंदी में और Unite8 Sports 2 HD पर इंग्लिश भाषा में देख सकते हैं. इसके अलावा आपको ये मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखने को मिलेगा. इस सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होने वाला है. ऐसे में डीडी स्पोर्ट्स पर आप इस मैच को बिलकुल फ्री में देख सकेंगे. इसके लिए कोई रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश पर उपलब्ध है.

IND VS ZIM किस ऐप पर देख सकेंगे LIVE स्ट्रीमिंग?

भारत और जिम्बाब्वे (IND VS ZIM) के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार या सोनीलिव पर नहीं आएगी. भारतीय फैंस फैन कोड ऐप पर ही इसे देख पाएंगे. इन मुकाबलों को देखने के लिए फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. तभी आप इस मैच को देख सकेंगे.

IND VS ZIM ऐसी हैं दोनों टीमें

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवांगा, इनोसेंट कैया, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तफदज़वा त्सिगा

भारतीय क्रिकेट टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह

ये भी पढ़ें: ‘इसी तरह अप्रोच करना होगा…’ सीरीज जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानिए की किन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

संडे बनेगा सुपरसंडे! आज फिर मैदान पर उतरेगा भारत, जानिए शाम कितने बजे शुरू होगा मैच? स्टार या सोनी नहीं यहां दिखेगा LIVE एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button