Sport : वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में मिलता है छोटे भाई जैसा प्यार, ईशान किशन ने बताई अंदर की बात, कहा- 'हम समझाते हैं, ताकि वो…' #INA

Ishan Kishan On Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 90 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत में टीम इंडिया के हीरो रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन, जिनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 220 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने टीम के सबसे युवा साथी वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की और बताया कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में किस तरह से चीजों को समझाया जाता है.
ईशान किशन ने खेली मैच जिताऊ पारी
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए. उन्होंने महज 44 गेंदों में 81 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 184.09 का रहा. ईशान की इस पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुसान पर 219 रन बना लिए. इस मैच जिताऊ पारी के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले ईशान किशन?
15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाना और फिर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना वैभव सूर्यवंशी को बेहद खास बनाता है. मगर, उनकी इस सफलता में उनके टीममेट्स और सीनियर खिलाड़ी भी भूमिका निभा रहे हैं. दूसरे टी-20 मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशान किशन ने खुलासा किया कि टीम में मौजूद खिलाड़ी, वैभव को बड़े भाई की तरह समझाते हैं, ताकि वह वो गलतियां न करें, जो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती दौर में की थी.
Yes, we have tried . guide Vaibhav as much as possible in an elderly brotherly way so that he doesn’t make those mistakes which we all have done in our formative years in international cricket. And it’s not just me but whole group like Aksar Patel, Abhishek and lot others who… pic.twitter.com/Lr7PzW6RmU
— Vimal कुमार (@Vimalwa) July 25, 2026
ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हां, हमने वैभव को एक बड़े भाई की तरह जितना हो सके गाइड करने की कोशिश की है, ताकि वह वे गलतियां न करे जो हम सभी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शुरुआती दिनों में की थीं. और सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि अक्षर पटेल, अभिषेक और कई और खिलाड़ी भी हैं जो सूर्यवंशी की हर संभव मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी नजरें
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. लेकिन, डेब्यू सीरीज में वह कुछ खास नहीं कर सके. मगर, फिर जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. मगर, जिम्बाब्वे के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए.
हालांकि, उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में भी 3 चौके और 1 छक्का लगाया. उनका स्ट्राइक रेट 222.22 का रहा. ऐसे में अब भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी, जिनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. चूंकि, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वैभव के पुराने रिकॉर्ड काफी शानदार हैं. ये वही मैदान है, जहां उन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 175 रन की शानदार पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपरसंडे! आज फिर मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानिए शाम कितने बजे शुरू होगा मैच? स्टार या सोनी नहीं यहां दिखेगा LIVE एक्शन
वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में मिलता है छोटे भाई जैसा प्यार, ईशान किशन ने बताई अंदर की बात, कहा- 'हम समझाते हैं, ताकि वो…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,