यूपी – CM योगी की बड़ी घोषणा: अब शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दोहरा तोहफा दिया। एक तरफ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ किया। वहीं इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग ने पीएनबी के साथ एमओयू भी किया। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।