यूपी – Hathras Accident: अलीगढ़ हाईवे पर लोहे की सरिया लदे ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक-क्लीनर मौका देख भागे – INA

सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम बिलार के पास लोहे की सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर अतर सिंह की सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और ट्रक चालक-क्लीनर दोनों अपने वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग गए।