Sport : मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत को मिला पहला स्वर्ण #INA

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दबदबा कायम रखते हुए गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है. यानी उन्होंने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया है. इससे पहले उन्होंने साल 2018 (48 किग्रा) और 2022 (49 किग्रा) में गोल्ड मेडल जीता था. अब उन्होंने 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का परचम लहराया है.

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

भारतीय वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू ने स्नैच राउंड की शुरुआत में ही सबसे अधिक 82 किग्रा वजन चुना, जिसके कारण वह इस मुकाबले में देर से मैदान पर उतरीं. उन्होंने अपनी तीसरी कोशिश में 85 किग्रा वजन उठाकर लगातार दूसरी बार नया रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल की रेस में सबसे आगे निकल गईं. इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 105 किग्रा वजन चुना. हालांकि वह अपने इस पहले प्रयास में असफल रहीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 105 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाया और भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया.

मीराबाई चानू बनाया कीर्तिमान

भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता के दौरान स्नैच राउंड में दूसरे प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाया और फिर अगले ही कोशिश में 85 किलोग्राम भार उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह भार कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा उठाया गया सबसे ज्यादा वजन है. बता दें कि कॉमनवेल्थ देशों के पूरे इतिहास में किसी भी एथलीट ने दुनिया के किसी भी बड़े इंटरनेशनल मंच चाहे वह ओलंपिक खेल हों या वर्ल्ड चैम्पियनशिप पर इतना वजन उठाने का कारनामा नहीं किया था. 

इससे पहले आज भारत को मिला था सिल्वर मेडल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज, 26 जुलाई को भारत को सिल्वर मेडल भी मिला. वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने स्नैच में 121 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक उठाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम किया. हालांकि, वो क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम का वजन उठाने में असफल रहे. हालांकि इसके बावजूद, अपने पिछले शानदार प्रदर्शन के दम पर ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया. 

भारत को 25 जुलाई को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल मिला. बिहार से आने वाले झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला मेडल दिलाया. झंडू कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: मयंक यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय, भुवी की कर ली बराबरी

मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत को मिला पहला स्वर्ण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button