खबर शहर , Agra News: आज से तेज होगा मानसून, पांच दिन भारी बारिश के आसार – INA

आगरा। दो दिनों के ठहराव के बाद आगरा में सोमवार से मानसून बार फिर तेजी पकड़ेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने और मंगलवार से लगातार पांच दिनों तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


इससे पहले रविवार को दिनभर तीखी धूप और उमस ने लोगों का जमकर पसीना छुड़ाया। हालांकि, शाम को अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले पांच दिनों में तेज बारिश से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button