खबर शहर , दुस्साहस: चलती ट्रेन से भाई को फेंका, बहन के साथ की मारपीट; खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे दोनों – INA

लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शनिवार रात बहन को घूरने और कमेंट करने का विरोध करने पर भाई को ट्रेन में सवार युवकों ने पीटा। बहन ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की गई। इसी बीच भाई को फतेहाबाद रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। हमलावर युवक उसकी बहन को भी फेंकना चाहते थे लेकिन वह गेट के पास ही गिरने से बच गई। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ कर्मी पहुंचे। घायल भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों हमीरपुर के लिए बस से रवाना हो गए। आरपीएफ आरोपियों की तलाश में लगी है।