सीजी- Durg-Bhilai: एकतरफा प्यार में AI से फोटो एडिट कर महिला से 5 लाख मांगे, पति को भी मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार – INA

एआई का दुरुपयोग कर महिला की फोटो एडिट करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को छावनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं वह रुपये नहीं देने पर पीड़िता के पति की हत्या करने और उससे जबरन तलाक दिलाने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: देर रात सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला; एक की मौत, दो घायल
पुलिस के अनुसार भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रविन्द्र भारती उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह एआई के जरिए उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही उसके पति की हत्या करने और जबरन तलाक दिलाने की धमकी भी दे रहा था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रविन्द्र भारती को धमधा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से एकतरफा प्रेम करता था। दोनों पहले एक ही फाइनेंस कंपनी में साथ काम करते थे, जहां उनकी पहचान हुई थी। बाद में युवती ने किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे परेशान करने लगा और एआई तकनीक से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत . की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।