खबर शहर , UP: सवा करोड़ मंजूर, फिर भी बदहाल पृथ्वीनाथ मंदिर, गंदे नाले के बीच दर्शन; हैरान कर देगी ये तस्वीर – INA

श्रावण मास 30 जुलाई से आरंभ हो रहा है। शहर के प्रमुख शिवालयों में साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर शहर के प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्र पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु अव्यवस्थाओं के बीच पूजा-अर्चना करने को मजबूर हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए करीब सवा करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के बावजूद एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। मंदिर परिसर में नालियों का गंदा पानी भरा होने से श्रद्धालुओं को गंदगी और दुर्गंध के बीच मंदिर पहुंचना पड़ रहा है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है।