Sport : मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'उसके सामने तो ये बच्चा है…' #INA

Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल काफी शांत स्वभाव के हैं. वह अक्सर खबरों में सिर्फ अपने रिकॉर्ड्स या प्रदर्शन के लिए आते हैं. मगर, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मृणाल ठाकुर भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यशस्वी और मृणाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर्स लगातार अतरंगी कमेंट्स कर रहे हैं.

यशस्वी जायसवाल का मृणाल ठाकुर से जुड़ा नाम

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का नाम मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल, एक वायरल वीडियो ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है. यह सब तब शुरू हुआ जब दोनों एक कैफे में गए और उनकी इस कैज़ुअल मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.

वायरल वीडियो में, मृणाल ठाकुर को बांद्रा वेस्ट के बूजी कैफे मेंयशस्वी जायसवाल के साथ देखा गया. यशस्वी कैफे से बाहर निकलते हुए दिखे, जबकि मृणाल वहीं रुकी रहीं. इसके बाद से ही यूजर्स को एक नया टॉपिक मिल गया और इसपर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई यूजर इस जोड़ी को लेकर हैरानी जता रहा है, तो कई इसे प्यारा कपल बता रहे हैं. बता दें, यशस्वी और मृणाल की उम्र में 9 साल का फांसला है. मृणाल 33 साल की हैं, जबकि यशस्वी की उम्र अभी 24 साल है. ऐसे में यूजर्स दोनों के एड डिफरेंस पर भी रिएक्ट कर रहे हैं.

यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शंस

अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे यशस्वी जायसवाल?

स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अगली बार 15 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे. भारतीय टेस्ट टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और खत्म होगी 27 अगस्त को. इस सीरीज में एक बार फिर यशस्वी जायसवाल पारी की ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. हालांकि, जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक भारत की टेस्ट टीम का ऐलान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी, इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप होने की मिल सकती है सजा

मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'उसके सामने तो ये बच्चा है…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button