Sport : 'अभिषेक शर्मा का 5 मैचों में बेस्ट स्कोर 16 रन…,' पूर्व भारतीय दिग्गज ने संजू सैमसन को लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना #INA

Sanju Samson: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को हमेशा टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. जब भी किसी की टीम में वापसी होने वाली होती है तो संजू सैमसन को बाहर कर दिया जाता है. वहीं अगर संजू का बल्ला दो मैचों में नहीं चलता है, तब भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाता है. टीम में चाहे कोई भी खिलाड़ी क्यों न फ्लॉप हो, लेकिन अगर संजू सैमसन फ्लॉप होते हैं तो उनका पत्ता सबसे पहले कटता है. अब संजू सैमसन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर निशाना साधा है.
हनुमा विहारी ने संजू सैमसन को लेकर कह दी बड़ी बात
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर निशाना साधा है. उन्होंने अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. हनुमा विहारी ने कहा, “संजू सैमसन ने विश्व कप में कितने मैच खेले? तीन और तीनों में उन्होंने अर्द्धशतक बनाए. वहीं अभिषेक का 5 मैचों में सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 16 रन है. इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? जब सैमसन की बात आती है, तो लोग कहते हैं कि वह निरंतर नहीं हैं. चलो मान लिया. लेकिन वह अपने दम पर बड़े दबाव वाले मैच जिता सकते हैं”
Hanuma Vihari slammed the selectors over Sanju Samson :
He said : “How many matches did Samson play in the World Cup? Three. And fifties in all three. Abhishek’s highest score in the five matches is 16. Why is no one talking about it? When it comes . Samson, they say he is… pic.twitter.com/KeqIDzqtoi
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 27, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों में संजू सैमसन को नहीं मिला था मौका
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका संजू सैमसन की रही. आपको पता होगा कि संजू को वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में खिलाया भी नहीं गया था, लेकिन संजू को आखिरी के 3 बड़े मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद ही अहम मैच में संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में भी बल्ले से तहलका मचाया. वहीं अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट की शुरुआत में खास नहीं कर पाए थे और लगातार कम स्कोर पर आउट होते थे, इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता रहा, जबकि संजू सैमसन बाहर थे.
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अब फ्री नहीं बैठेंगे इंडियन फैंस, मिलेगा पूरा एक्शन, सितंबर में इस टीम से खेलेंगे 3 वनडे और तीन टी20 मैच
संजू सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज से भी कर दिया गया बाहर
इसके बाद, हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भी संजू सैमसन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उनका बल्ला कुछ मैचों में नहीं चला, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया. वहीं अभिषेक शर्मा लगातार फ्लॉप होते रहे, इसके बावजूद उन्हें हर मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलता रहा. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज से भी संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया और उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. जबकि इस सीरीज में भी अभिषेक शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप हुए, लेकिन अभिषेक को टीम से बाहर करने की कभी बात नहीं होती, जबकि संजू सैमसन को हर दूसरे मैच के बाद बाहर कर दिया जाता है. जिसकी वजह से टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की आलोचना होती रहती है.
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने साल 2026 में बल्ले से मचाया तहलका, इस मामले में कर ली सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा की बराबरी
'अभिषेक शर्मा का 5 मैचों में बेस्ट स्कोर 16 रन…,' पूर्व भारतीय दिग्गज ने संजू सैमसन को लेकर सेलेक्टर्स पर साधा निशाना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,