यूपी – ‘खूनी खेल’: 10 सेकंड में सिर-हाथ में मारी गोली, पुलिस ने खंगाले 150 CCTV और कॉल डिटेल, अरुण सिंह हत्याकांड – INA

फर्रुखाबाद जिले में अरुण सिंह हुड्डा की हत्या के बावजूद उनके ससुराल के लोग यहां नहीं पहुंचे। हरियाणा से आए परिवार के लोग भी इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं थे। लोगों में चर्चा रही कि अरुण ने करीब पांच वर्ष पूर्व अमरोहा जिले की युवती से प्रेम विवाह किया था। अरुण की हत्या की सूचना पर हरियाणा से 10 लग्जरी कारों से 40 से अधिक लोग सोमवार सुबह तक पहुंच गए थे।



परिवार और गांव के कई लोगों से जब अरुण की पत्नी राखी के मायके वालों के बारे में जानकारी की गई, तो कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं हुए। लोगों में चर्चा रही कि उसने अमरोहा जिले की राखी से करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। जिस मां-पिता की बेटी की मांग का सिंदूर उजड़ जाए और कोई भी न आए तो यह अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े करता है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button