यूपी – UP: महिला ने प्रेमी और पति संग की पहले प्रेमी की हत्या, दिनभर बेड के नीचे रखी लाश, फिर बाइक से नहर में फेंकी – INA

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। 2 मई को जब नहर से शव मिला तो पुलिस ने मामले की जांच की, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के अनुासर, अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के सिकंदरपुर माछुआ गांव के पास 2 मई 2026 को गंग नहर में मिले शव की पहचान खैर के सहरोई गांव निवासी अमित (25) के रूप में हुई है। अमित के परिजन ने उसकी हत्या का दावा किया था। 

पुलिस ने प्रेम प्रसंग के आधार पर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने अमित की प्रेमिका कल्पना और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। हत्या में शामिल कल्पना का पति संजू अभी भागा हुआ है। अमित के शव की शिनाख्त 85 दिन बाद हो पाई थी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button