Sport : 'ये फैसला शर्मनाक है…' भगवा जर्सी पर मचा बवाल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ने उठाए गंभीर सवाल, तो मिला ये जवाब #INA

Team India Saffron Jersey Controversy : हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है. इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. टीम की जर्सी का रंग ‘भगवा’ करने पर पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसके लिए हॉकी इंडिया को घेर लिया है, जिस पर हॉकी इंडिया की ओर से भी अपनी सफाई दे दी गई है. हॉकी टीम की जर्सी का रंग ब्ल्यू से ऑरेंज क्यों किया गया है. आइए इसकी वजह भी जानते हैं.
दरअसल, एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन 14 से 30 अगस्त 2026 तक वावरे, बेल्जियम और एम्सलवीन, नीदरलैंड में संयुक्त रूप से किया जाएगा. इसके लिए भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी जारी की गई है. हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर जर्सी शेयर की है. जो ‘भगवा’ रंग की है.
I must say that @TheHockeyIndia has done many good things for 🇮🇳 🏑. But this is embarrassing. The legacy & identity of the Indian team has always been BLUE. I wore the Blue jersey with pride for many years. Fans want . see our Indian team in blue. What is the logic of orange? https://t.co/apDnJkTld4
— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) July 29, 2026
भगवा जर्सी पर मचा बवाल
हॉकी इंडिया ने जब भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर ऑरेंज कर दिया तो, पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने एक्स पर पोस्ट इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे कहना होगा कि हॉकी इंडिया ने भारत के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं, लेकिन यह शर्मनाक है. इंडियन टीम की पहचान और पहचान हमेशा से BLUE रही है. मैंने कई सालों तक शान से ब्लू जर्सी पहनी है. फैंस हमारी इंडियन टीम को ब्लू रंग में देखना चाहते हैं. ऑरेंज (भगवा) रंग का क्या लॉजिक है?
I must say that @TheHockeyIndia has done many good things for 🇮🇳 🏑. But this is embarrassing. The legacy & identity of the Indian team has always been BLUE. I wore the Blue jersey with pride for many years. Fans want . see our Indian team in blue. What is the logic of orange? https://t.co/apDnJkTld4
— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) July 29, 2026
हॉकी इंडिया का आया जवाब
टीम इंडिया की जर्सी का रंग नीले से भगवा करने पर हॉकी इंडिया का जवाब भी आ गया है. हॉकी इंडिया की मानें तो, भारतीय हॉकी टीम के कोच और खिलाड़ियों की सिफारिश पर ही टीम की जर्सी का रंग नीले से भगवा किया गया. ऐसे में खिलाडियों और कोच को इस ऑरेंज रंग से कोई दिक्कत नहीं है. बल्कि वो भगवा जर्सी में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारतीय पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम की जर्सी का भी रंग भगवा किया गया है.
आखिर क्यों विरेन ने उठाए सवाल
विरेन रासकिन्हा के अनुसार नीली जर्सी सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि दशकों से बनी टीम की पहचान और विरासत है. भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक से लेकर विश्व कप और एशियाई खेलों तक नीले रंगी की जर्सी में नजर आती है. रासकिन्हा भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर का हिस्सा रहे हैं. वो सीनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर चुके हैं. विरेन ने एथेंस ओलंपिक 2004, मेन्स हॉकी विश्व कप 2006 और चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वो भारतीय हॉकी टीम के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर्स में रहे हैं.
Eyes on the ultimate prize. 🇮🇳🏑
Captain Harmanpreet Singh shares his thoughts as the Indian Men’s Team prepares for the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026.
🎥: Star Sports Network & JioHotstar
🗓️: August 15–30#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #RoadToTheWorldCup pic.twitter.com/uiZlobbTV3— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 21, 2026
भारतीय हॉकी टीम ने एकमात्र वर्ल्ड कप साल 1975 में जीता था. अब 2026 में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में हॉकी टीम के बार दूसरी बार वर्ल्ड कप जितने का मौका होगा. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करेगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम का हुआ ऐलान, गोल्ड मेडल डिफेंड करने की चुनौती
'ये फैसला शर्मनाक है…' भगवा जर्सी पर मचा बवाल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ने उठाए गंभीर सवाल, तो मिला ये जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,