Crime- Haryana: महेंद्रगढ़ में ग्राम पंचायत समेत 9 किसानों के खेत से 36 हजार रुपये की केबल चोरी, बदमाशों का आतंक -#INA

महेंद्रगढ़ के विभिन्न गांवों में पांच दिन में सरपंच समेत 9 किसानों के खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। किसानों ने इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ सदर पुलिस थाने में दर्ज कराई और है पुलिस ने केबल की 36 हजार रुपये अनुमानित कीमत मानकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि गांव राठीवास निवासी अनिल कुमार के ट्यूबवेल से 30 जुलाई की रात 100 फुट लंबी केबल चोरी हो गई। इसी रात उनके पड़ोसी राजेंद्र के कुएं से भी 300 फुट केबल चोर काट ले गए। दोनों किसानों इनकी कीमत 6 हजार रुपये बताई। वहीं, 26 जुलाई की रात आनावास गांव में तीन ट्यूबवेल से करीब 10 हजार रुपये की केबल चोरी हुई। इसमें मुंशीराम के खेत से 200 फुट, रामौतार के खेत से 170 फुट और रामअवतार के खेत से 200 फुट की केबल चोरी हो गई।
वहीं, 30 जुलाई की रात दुलौठ अहीर गांव में चार ट्यूबवेल से करीब 20 हजार रुपये की बिजली केबल चोरी हो गई। सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल से 320 फुट, फूलसिंह 450, प्रीतम 250 और महेश के खेत से 350 फुट लंबी केबल चोरी हुई है। अब शिकायत के आधार पर मौका निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।