Sport : ये हैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम हर हाल ही में जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर बनाना चाहेगी. इसके लिए बीसीसीआई 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर चुकी है. हालांकि, अभी श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. सीरीज को शुरू होने में अभी 2 सप्ताह का वक्त बचा हुआ है. तो आइए इससे पहले जान लेते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं…

सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं मौजूद

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 1990 से 2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 36 पारियों में उन्होंने 60.45 के औसत से 1995 रन बनाए. लंकाई टीम के खिलाफ सचिन ने 9 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 241 चौके और 10 छक्के लगाए.

राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर काबिज

श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है. द्रविड़ ने 1997 से 2010 के बीच 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में उन्होंने 48.64 के औसत और 46.47 की स्ट्राइक रेट से 1508 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. द्रविड़ ने 176 चौके और 4 छक्के लगाए.

तीसरे स्थान पर है वीरेंद्र सहवाग

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. सहवाग ने 2005 से 2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 72.88 के औसत और 99.83 की स्ट्राइक रेट से 1239 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक निकले. उन्होंने 115 चौके लगाए और 3 छक्के जड़े. सहवाग श्रीलंका के खिलाफ 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

मोहम्मद अजहरुद्दीन नंबर-4 पर काबिज

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम चौथे स्थान पर आता है. 1985 से 1999 के बीच अजहरुद्दीन ने 17 मैच खेले, जिसकी 23 पारियों में उन्होंने 55.22 के औसत और 52 की स्ट्राइक रेट से 1215 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 4 अर्धशतक निकले. उन्होंने 115 चौके और 3 छक्के जड़े. अजहरुद्दीन श्रीलंका के खिलाफ 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

पांचवें नंबर पर हैं विराट कोहली

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2015 से 2022 के बीच 11 मुकाबले खेले, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 67.81 के औसत और 68.28 की स्ट्राइक रेट से 1085 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 99 चौके और 6 छक्के लगाए हैं. विराट श्रीलंका के खिलाफ 1 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट10050चौकेछक्के0
1सचिन तेंदुलकर2536199560.4596241100
2राहुल द्रविड़2032150848.6446.473917640
3वीरेंद्र सहवाग1118123972.8899.835311532
4मोहम्मद अजहरुद्दीन1723121555.2252.005411532
5विराट कोहली1118108567.8168.28529961

ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में किस स्थान पर है भारत और श्रीलंका? 15 अगस्त से दोनों के बीच होगी भिड़ंत

ये हैं श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button