यूपी – UP: पीलीभीत में महिला ने की पति की हत्या, बेटा-बेटी ने बताई मां की करतूत, बोले- साड़ी से घोंटा गला – INA

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में लोहरपुरी गांव निवासी एक महिला पर पति की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद महिला घर से भाग गई। कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने उसे गांव में ही पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी उमाशंकर (45 वर्ष) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी ममता, बेटा विकास और बेटी गीता हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे विकास कुछ ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और पिता की हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण तनाव
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम ममता कोल्ड ड्रिंक लेकर आई थी। बेटी गीता का आरोप है कि मां ने पहले स्वयं कोल्ड ड्रिंक पी और फिर उन्हें भी पीने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद ममता छत पर पिता उमाशंकर के लिए बिस्तर लगाने चली गई, जहां उमाशंकर ने भी कोल्ड ड्रिंक पी। बच्चे नीचे कमरे में सोने चले गए।