यूपी – यूपी में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल: मजदूरों को लेने के लिए निकला था मोनू, फिर वापस ने आया; खेत में मिला शव – INA

शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान जनपद बागपत के रमाला थानाक्षेत्र के गांव ककड़ीपुर निवासी 22 वर्षीय मोहना उर्फ मोनू पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है, जो पूर्व में कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।




घटना का विवरण


जानकारी के अनुसार, मृतक मोहना उर्फ मोनू शनिवार की सुबह करीब 5:15 बजे अपने घर से नजदीक के गांव नाला में मजदूरों को लेने के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच, गांव नाला के रजबहे की पटरी के पास किसान परविंदर के गन्ने के खेत में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला।


Credit By Amar Ujala

Back to top button