Sport : 'मैं एक लीडर हूं, सभी खिलाड़ी मेरे पीछे…,' IPL 2027 ट्रेड की खबरों पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात #INA

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होते ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील की खबरों ने तूल पकड़ लिया था. तब से लेकर अब तक हर दिन हार्दिक के ट्रेड होने की खबर सामने आती रहती है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छोड़कर सभी 8 टीमें हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. वहीं कभी खबर आती है कि हार्दिक कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं और उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबर सामने आ रही है कि हार्दिक को चेन्नई सुपर किंग्स अपने साथ जोड़ सकती है. इन सभी खबरों के बीच कप्तानी को लेकर हार्दिक पांड्या का एक बड़ा बयान सामने आया है.
हार्दिक के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की खबर तेज
बीते कुछ दिन से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी ट्रेड डील हो सकती है. हार्दिक के बदले मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से 2 खिलाड़ियों की मांग कर सकती है. इससे भी अहम बात है कि ऐसा बताया जा रहा है कि हार्दिक चेन्नई से कप्तानी की मांग कर रहे हैं. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. इसी बीच हार्दिक पांड्या ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है.
हार्दिक पांड्या ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
हार्दिक पांड्या ने एक टॉक शो में अपनी कप्तानी को लेकर बड़ी बात कही है. हार्दिक ने कहा, नेतृत्व को लेकर मैंने कभी भी खुद पर शक नहीं किया. यह हमेशा इस बात को जानने के बारे में था कि मैं एक लीडर हूं. यह जानने के बारे में था कि मैं जिस भी टीम में खेलता हूं, वहां मेरी एक ताकत और मौजूदगी है, जहां अगर कहा जाए तो सभी 11 खिलाड़ी मेरे पीछे चलेंगे. मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि लीडर बनने के लिए किसी का कप्तान होना जरूरी नहीं है, क्योंकि आप एक खिलाड़ी के रूप में भी ऐसा कर सकते हैं.
🔴 I DON’T NEED CAPTAINCY TO LEAD – HARDIK PANDYA BIG STATEMENT 🤯
🎙️: I never doubted myself when it comes . leadership. It was always about knowing that I am a leader, knowing that I have the power and presence in any team that I play, where all 11 players will follow me if… pic.twitter.com/dT84LjUeXq
— Sam (@cricsam02) August 1, 2026
क्या हार्दिक को कप्तान बनाएगी CSK?
हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब रहा था. इस सीजन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. वहीं, जब से हार्दिक को मुंबई ने कप्तान बनाया है, तब से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. बताया गया कि मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम भी दो गुटों में बंट गया है, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होते ही चर्चा तेज हो गई कि हार्दिक पांड्या किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. तब से हार्दिक को लेकर कोई ना कोई रिपोर्ट्स सामने आ रही है, लेकिन बीते दिनों से उनका चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की खबरें तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि हार्दिक ने कप्तानी की शर्त भी रखी है. अब देखने वाली बात होगी कि अगर वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनते हैं तो फिर क्या उन्हें कप्तानी मिलती है या नहीं, क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले से ही CSK के कप्तान हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, 3 दिन का होगा अब ये मुकाबला
'मैं एक लीडर हूं, सभी खिलाड़ी मेरे पीछे…,' IPL 2027 ट्रेड की खबरों पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,