Sport : दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाले निम्स पुर्जा की पाकिस्तान में मौत, कई साथियों की भी गई जान #INA

दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर सबसे तेज चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले मशहूर नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही (Mountaineer) निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए एक भीषण हिमस्खलन में दर्दनाक मौत हो गई है. उनकी अभियान कंपनी Elite Exped ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी मृत्यु की पुष्टि की है. इतना ही नहीं, उनके अभियान दल के कई और साथियों की भी इस हादसे में जान गई है. निम्स पुर्जा की मौत से वैश्विक पर्वतारोहण समुदाय गहरे सदमे और शोक में है. 

एलीट एक्सपेडिशन्स ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा करते हुए, रहा कि “गहरे दुख और अपार पीड़ा” के साथ पुष्टि की है कि पुरजा की गुरुवार के हिमस्खलन में मृत्यु हो गई. इसमें यह भी कहा गया कि अभियान के अन्य 9 सदस्यों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है.

PoK में हुए हिमस्खलन में गई निर्मल पुर्जा और साथियों की जान

यह हादसा गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ था. पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक (8,047 मीटर) पर यह हिमस्खलन आया. हादसा कैंप 2 और कैंप 3 के बीच (लगभग 6,600 से 7,000 मीटर की ऊंचाई पर) उस समय हुआ जब निर्मल पुर्जा की टीम शिखर की ओर बढ़ रही थी. हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद निम्स पुर्जा और उनकी टीम का बेस कैंप से पूरी तरह संपर्क टूट गया था. 

हादसे की खबर मिलने के बाद पाकिस्तान आर्मी के हेलीकॉप्टरों, ड्रोनों और स्थानीय अनुभवी पर्वतारोहियों की मदद से एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. शुरुआत में निर्मल पुर्जा के जीपीएस ट्रैकर में कुछ मूवमेंट दिखने की वजह से उनके जीवित होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बाद में उनका ट्रैकर एक ही जगह रुक गया और आखिरकार उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है. 

निर्मल पुर्जा ने सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का बनाया था रिकॉर्ड

43 वर्षीय निर्मल पुर्जा ने साल 2019 में दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों (8,000 मीटर से ऊंची) को महज 6 महीने और 6 दिन में फतह कर एक अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया था. उनकी इस कामयाबी पर (Netflix) की फेमस डॉक्यूमेंट्री “14 Peaks: Nothing Is Impossible” बनी थी, जिसने निर्मल पुर्जा को दुनिया भर में पॉपुलर बना दिया. 

निर्मल पुर्जा ब्रिटिश सेना में दे चुके थे सेवा

नेपाल में जन्में निर्मल पुर्जा उस ऐतिहासिक 10 सदस्यीय नेपाली टीम का हिस्सा थे, जिसने पहली बार सर्दियों के बेहद खतरनाक मौसम में दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत K2 पर परचम लहराया था. पर्वतारोही बनने से पहले निर्मल पुर्जा ब्रिटिश सेना की प्रसिद्ध ‘गोरखा रेजिमेंट’ और ब्रिटेन की संभ्रांत स्पेशल फोर्सेज ‘स्पेशल बोट सर्विस में 16 साल तक देश की सेवा कर चुके थे.  

नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने निर्मल पुर्जा की मौत पर दुख जताते हुए कहा, “पाकिस्तान की काराकोरम पर्वत श्रृंखला में विश्व रिकॉर्ड धारक निर्मल पुरजा सहित 6 नेपाली और 4 अन्य विदेशी पर्वतारोहियों की दुखद मौत ने हमें स्तब्ध कर दिया है. उनके साहस, समर्पण और योगदान का इतिहास हमेशा प्रेरणादायक बना रहेगा.”

यह भी पढ़ें:  ‘मैं एक लीडर हूं, सभी खिलाड़ी मेरे पीछे…,’ IPL 2027 ट्रेड की खबरों पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाले निम्स पुर्जा की पाकिस्तान में मौत, कई साथियों की भी गई जान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button