Sport : भारतीय मुक्केबाजों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में धमाल, प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड #INA

 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 7वां गोल्ड मेडल मिल गया है. भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार ने वुमेंस 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की बॉक्सर स्कार्लेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. पांच जजों ने तीनों राउंड में प्रीति को 10-10 अंक दिए थे. यानी प्रीति ने 5-0 से मैच को अपने नाम किया. वहीं जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारत को बॉक्सिंग में और भी मेडल मिलने की उम्मीद है. बता दें कि भारत के सभी 10 मुक्केबाजों ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था. शुरुआत में आज दो बेटियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. अब देखने वाली बात है कि भारत को आज और कितने गोल्ड बॉक्सिंग में मिलता है.

प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल को किया अपने नाम

प्रीति पवार ने बॉक्सिंग के अपने पहले राउंड को सर्वसम्मित से जीता. पांचों जज ने प्रीति को 10-0 अंक दिए. वहीं, कनाडा की बॉक्सर डेलगाडो को 9 अंक मिले थे. इसके बाद दूसरे राउंड में भी प्रीति ने सर्वसम्मित से जीत हासिल की. पांचों जज ने प्रीति को 10-10 अंक दिए. जबकि दूसरे राउंड में भी डेलगाडो को 9 अंक ही मिले. इस तरह तीनों राउंड में प्रीति को कुल अंक 20-20 अंक हैं. जबकि डेलगाडो के 18-18 अंक मिले. इस तरह प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल को अपने नाम किया. 

जैस्मिन लंबोरिया ने भी बॉक्सिंग भी जीता गोल्ड

प्रीति पवार के जीतने के कुछ ही देर बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस तरह कुछ ही मिनटों में भारत को बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया. जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक को अपने नाम किया. लंबोरिया ने तीनों राउंड को अपने नाम किया था. 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला 7वां गोल्ड मेडल

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह 7वां गोल्ड मेडल मिला है. इससे पहले भारत के लिए मीराबाई चानू (महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग), शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलेटिक्स शॉट पुट F57), दिलीप महादू गावित (पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर T47), अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा जूडो), हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा जूडो) और अब प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी) और जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं भारत को कुल मिलकर इस गेम्स में 27 मेडल अबतक मिल चुके हैं.  

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट

मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
प्रीति पवार – मुक्केबाजी (महिला 54 किग्रा)

जैस्मिन लंबोरिया – मुक्केबाज (57 किग्रा)

यह भी पढ़ें:  ICC टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय नाम

भारतीय मुक्केबाजों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में धमाल, प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button