यूपी – Hardoi: गंगा स्नान करने गए तीन युवक डूबे, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी – INA

यूपी के हरदोई जिले में तीन युवक गंगा स्नान करने के दौरान डूब गए। एक को बचा लिया गया जबकि दो की तलाश जारी है। गांव चौसार के रहने वाले नारद (20), ऋषी व शिवम (21) कन्नौज से जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शिवम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वहीं ऋषी और नारद पुत्र गोविन्दराम का कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। ऋषी और नारद की तलाश जारी है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।