खबर शहर , प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: कोर्ट मैरिज से नाराज थे घरवाले, बेटी की गला घोंटकर हत्या; पिता गिरफ्तार – INA

आगरा के जैतपुर के नंदगवा रोड पर रविवार देर रात कोर्ट मैरिज करने वाली अंकिता शर्मा (22) की परिजनों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पिता विमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुट गई है।