Sport : IND VS SL: श्रीलंका में शुभमन गिल के पास है बड़ा कारनामा करने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 31 रन #INA

Shubman Gill Record: भारतीय क्रिकेट टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर जाना है. भारत-श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम तो इस दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि श्रीलंका टीम का अब तक ऐलान नहीं हुआ है. टीम इंडिया की कमान एक बार फिर शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे और पहले टेस्ट मैच में 31 रन बनाते ही शुभमन एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने वाले हैं.

शुभमन गिल 31 रन बनाते ही हासिल करेंगे माइलस्टोन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका है. शुभमन ने भारत के लिए अब तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 2969 रन बनाए हैं और अब अगर वह श्रीलंका के खिलाफ 31 रन बना लेते हैं, तो वह 3000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे. शुभमन भारत के लिए 3000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के 28वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

किसके नाम है फास्टेस्ट 3000 रन?

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है. सहवाग ने 34 टेस्ट मैच की 56 पारियों में ये माइलस्टोन हासिल किया था. वहीं, ऑलओवर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम पर दर्ज है. सर डॉन ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए सिर्फ 23 मैच की 33 पारियों में ही 3000 रन पूरे कर लिए थे.

शुभमन गिल के टेस्ट रिकॉर्ड

भारतीय स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल ने 2020 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब से अब तक उन्होंने 41 मैच खेले हैं, जिसकी 74 पारियों में 44.31 के औसत से शुभमन ने 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं.

शुभमन गिल से बड़ी पारियों की होगी उम्मीद

श्रीलंका दौरे पर एक बार फिर भारतीय खेमे को शुभमन गिल के बल्ले से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी. गिल के अगर पिछले 5 मैचों पर गौर करें, तो उन्होंने उसमें 2 शतक लगहाए हैं और 1 अर्धशतक जड़ा है. इतना ही नहीं हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था. जहां, उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 80*, 31, 77 रन की पारी खेली थी.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

IND VS SL सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा.

मैचतारीखस्थानस्टेडियमसमय (IST)
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026गालेगॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमसुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026कोलंबोसिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC)सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में फिर आया भूचाल! USA के खिलाड़ी अखिलेश रेड्डी पर लगा 8 साल का बैन, जानिए किस अपराध की मिली सजा

IND VS SL: श्रीलंका में शुभमन गिल के पास है बड़ा कारनामा करने का मौका, बनाने होंगे सिर्फ 31 रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button