खबर शहर , बेटे को न आई शर्म: मां के खाते से निकाली रकम, अब संपत्ति के लिए कर रहा प्रताड़ित; पुलिस ने दर्ज की FIR – INA

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक 62 वर्षीय महिला ने अपने बेटे पर बैंक खातों से करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर सिकंदरा थाने में बेटे हनी उर्फ दीपक सोलंकी और उसकी साथी मुस्कान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।


विकासपुरी निवासी मिथलेश केवल हस्ताक्षर करना जानती हैं। उनके पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक में खाते हैं। उनका आरोप है कि बेटे ने धोखे से मोबाइल नंबर जोड़कर डेबिट कार्ड बनवा लिया और 1.79 लाख रुपये सहित कई बार रकम निकाली।

संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव भी बनाया जा रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पहले पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जांच शुरू की गई है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button