UP News: Lucknow News: लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल, बच्चों से भरी स्कूल वैन पर पथराव; सहम गए मासूम – INA

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पर कांवड़ियों ने पथराव कर दिया. यह घटना चरक चौराहे के पास हुई, जहां बारिश के बीच सड़क पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घटना में स्कूल वैन के शीशे टूट गए. चालक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है. हालांकि राहत की बात यह रही कि वैन में मौजूद किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई.
ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद
स्कूल वैन चालक के अनुसार, बारिश के दौरान बाइक से जा रहे कुछ कांवड़िए वैन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे. ओवरटेक नहीं कर पाने के कारण दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसके बाद कुछ कांवड़ियों ने गुस्से में स्कूल वैन को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया. इस दौरान वैन के शीशे तोड़ दिए गए. चालक के साथ मारपीट भी की गई.
ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: 300 KM दूरी, 100 साल की दादी कंधों पर बैठाकर अनोखी कांवड़ यात्रा लेकर निकले नाती-पोते
घटना के समय स्कूल वैन में कई बच्चे सवार थे. अचानक हुए पथराव और तोड़फोड़ से बच्चे बुरी तरह घबरा और सहम गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन के अंदर मौजूद बच्चे रोने लगे और पूरे घटनाक्रम से भयभीत दिखाई दिए. गनीमत रही कि किसी बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची.
स्थानीय लोगों ने भी लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान कुछ कांवड़िए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल वैन के शीशे तोड़े गए और चालक के साथ मारपीट की गई, जबकि उस समय वाहन के अंदर मासूम बच्चे मौजूद थे. लोगों ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के दौरान बाइक से जा रहे कांवड़ियों और स्कूल वैन चालक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तोड़फोड़ की घटना हुई. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया और कांवड़ियों को आगे रवाना किया.
Lucknow News: लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल, बच्चों से भरी स्कूल वैन पर पथराव; सहम गए मासूम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,