UP News: ‘मैं अंकुर के बिना नहीं रह सकती थी…’, सुसाइड नोट लिख कपल ने खा लिया जहर, युवक की मौत – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक अंत सामने आया है. शादी की मंजूरी नहीं मिलने से आहत प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. इस घटना में 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दोनों ने अपने प्रेम और उनके रिश्तों को लेकर परिवार की नाराजगी का जिक्र किया है. पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा निवासी युवती और गांव नल्हेड़ा निवासी अंकुर (19) के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. इस संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन युवती पक्ष ने इस रिश्ते के लिए सहमति नहीं दी. इसके बाद दोनों मानसिक तनाव में रहने लगे.

युवक- युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब दो बजे दोनों दुमझेड़ा गांव के निकट श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के कुछ देर बाद अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर खुद ही इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन और चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर में भर्ती कराया.

युवक की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया. यहां से अंकुर की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन परिजन उसे सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं युवती का इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जांच में यह भी सामने आया है कि युवती, अंकुर के बड़े भाई की पत्नी की ममेरी बहन थी. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी कर अपना जीवन साथ बिताना चाहते थे. परिवार की असहमति के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. नोट में दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम का जिक्र करते हुए लिखा है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. साथ ही उन्होंने अपने इस फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने और परिवार के लोगों को परेशान न करने की बात भी लिखी है. पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट और उसमें दर्ज तथ्यों की जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस ने अंकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की हालत में सुधार आने के बाद उसके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

‘मैं अंकुर के बिना नहीं रह सकती थी…’, सुसाइड नोट लिख कपल ने खा लिया जहर, युवक की मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button