एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार:फुकेट से दिल्ली आ रही थी, हवा में तेज झटक लगे; कुछ यात्री और क्रू मेंबर्स घायल- INA NEWS

एअर इंडिया की फुकेट (थाईलैंड)-दिल्ली उड़ान AI2379 सोमवार को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस (तेज हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, क्रूज के दौरान विमान की ऊंचाई में कुछ समय के लिए बदलाव आया, लेकिन पायलट ने स्थिति संभाल ली और विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। एअर इंडिया ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सुविधा में जांच और इलाज के लिए भेजा गया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button