Sports- Lionel Messi: मेसी की दरियादिली, स्पेन में आग प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए दान दिए 80000 यूरो -#INA

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने स्पेनिश राजधानी मैड्रिड में हाल ही में जंगल में लगी भीषण आग से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए 80,000 यूरो (करीब 88 लाख रुपये) का दान दिया है। मैड्रिड क्षेत्रीय सरकार की प्रेसिंडेट इसाबेल डियाज अयुसो ने सोशल मीडिया पर इस अर्जेंटीना के स्टार के योगदान की घोषणा की और प्रभावित समुदायों के समर्थन में उनके इस उदार भाव के लिए धन्यवाद दिया।
इसाबेल डियाज ने कहा, मेसी ने मैड्रिड के सिएरा ओएस्ते क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए 80,000 यूरो दान किए हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं और उनसे कहना चाहती हूं कि मैड्रिड के लोग जल्द ही उनका स्वागत करने और उन्हें वह सम्मान देने के लिए उत्सुक हैं जिसके वे हकदार हैं।
तेजी से फैली थी आग
यह दान ऐसे समय में आया है जब स्पेनिश अधिकारी मैड्रिड के सिएरा ओएस्ते क्षेत्र में तबाही मचाने वाली आग के बाद की स्थिति को संभालने के अपने प्रयासों में जुटे हुए हैं। इससे पहले, दक्षिणी यूरोप में जंगल की आग तेजी से फैलती रही, जिससे स्पेन, फ्रांस और इटली में बड़े पैमाने पर लोगों को वहां से निकालना पड़ा और आपातकालीन अभियान चलाने पड़े, क्योंकि अत्यधिक गर्मी और तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया था।
यूरोन्यूज के अनुसार, स्पेन ने एक राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया था क्योंकि आग ने मैड्रिड के पास और अविला प्रांत में समुदायों को खतरे में डाल दिया था। मालूम हो कि मेसी ने अर्जेंटीना को 2026 फीफा विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया था, जहां टीम को स्पेन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।