खबर शहर , ये है स्मार्ट सिटी आगरा: इधर गिरा कोई, उधर कोई…जानलेवा हुए गड्ढे, बारिश के बाद सड़कों का हुआ ये हाल – INA

आगरा के दिल्ली गेट से हरीपर्वत चौराहा, बसई से इंद्रापुरम, इंद्रापुरम से अमर होटल तक, सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार और मारुति एस्टेट तक, टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड। इन सड़कों पर मंगलवार को सुबह बारिश के बाद पैदल और दो पहिया वाहनों से निकलना मुश्किल हो गया। सीएम ग्रिड की इन सड़कों पर खुदाई के बाद मिट्टी छोड़ देने से हुए कीचड़ से फिसलन के कारण लोग पूरे दिन गिरते रहे। पैदल चलने वालों से लेकर दो पहिया वाहन सवार फिसलकर गिरे और चोटिल हो गए।