अभिजीत दीपके बोले- CJP को पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाएंगे:देश को मजबूत जन आंदोलन की जरूरत, प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेंगे- INA NEWS

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि CJP फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- अभी भारत को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है, इसलिए CJP फिलहाल उसी भूमिका में काम करेगी।” दीपके ने कहा- अगर हम राजनीतिक पार्टी बनाते, तो हमारा आंदोलन सफल नहीं होता। आंदोलन इसलिए सफल हुआ, क्योंकि अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली चीजों के खिलाफ एक साथ आए। आज भारत को किसी नई राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि एक मजबूत जन आंदोलन की जरूरत है। छत्रपति संभाजीनगर में आज से CJP की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने बताया कि इसमें जंतर-मंतर आंदोलन की समीक्षा, संगठन के देशभर में विस्तार, भविष्य की रणनीति और बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति, E20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था, मीडिया की भूमिका और न्यायपालिका की मौजूदा स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि संगठन को देशभर में कैसे मजबूत किया जाए। छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस कराने की मांग को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। घायल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल मदद देने की भी तैयारी की जा रही है। सौरव ने बताया कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक संगठन के मेंटर बने रहेंगे और संगठन समय-समय पर उनसे सलाह लेगा। नीट पेपर लीक के बाद चर्चा में आई थी CJP अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से भारत लौटे थे। उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा दिल्ली पहुंचे थे, जिन्होंने सुधारों की मांग की थी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। जेन-जी से मिले समर्थन के बाद यह आंदोलन काफी चर्चा में रहा और पिछले हफ्ते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। CJP का आंदोलन देश के कई शहरों में फैल गया था, लेकिन इस दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बिहार में प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामले दर्ज किए थे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |