Sport : IND vs SL : अभ्यास मैच से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, नए कोच का दिखा मैदान पर खास अंदाज #INA

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी कमर कस ली है. आज से टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. आज सुबह यानी 10 से 11 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के कोलंबो स्थित एनसीसी ग्राउंड्स में अभ्यास शुरू कर दिया है. इस अभ्यास सत्र की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष भी नजर आए.
खास अंदाज में नजर आए टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच
इस अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेट में अभी-अभी शामिल हुए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष खास अंदाज में नजर आए. वो अपने पहले असाइनमेंट पर मैदान पर अकेल हाथ में एक बोर्ड और मार्कर के साथ नजर आए. उन्होंने पहले प्लान बनाया कि कैसे टीम इंडिया के फील्डर को कहां इस्तेमाल करना है. वो अपने पहले ही दौरे पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ फील्डिंग प्लान बनाते हुए नजर आए. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप की जगह ली है, जिनका कार्यकाल हाल ही में खत्म हो गया.
Fielding Coach Subhadeep Ghosh has joined Team India in Sri Lanka. 🇮🇳 [📸: RevSportz] pic.twitter.com/yX9nBZvHoB
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 5, 2026
इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर किया कैचिंग का अभ्यास
इसके बाद टीम इंडिया के फील्डर्स स्पिल कॉर्डन बनाकर फील्डिंग करते हुए नभी नजर आए. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल कैचिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए. आज टीम इंडिया के बल्लेबाज जमकर नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आने वाले हैं. वहीं गेंदबाजों के पास भी बॉलिंग की स्किल्स को निखारने का मौका होगा.
Slip cordon, Rishabh Pant (WK), Shubman Gill, KL Rahul, Yashasvi Jaiswal, Dhruv Jurel, sharpens catching skills during practice session at NCC Grounds, Colombo. #SLvsIND #TeamIndia pic.twitter.com/p31TYRqPln
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 5, 2026
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 5 अगस्त (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे तक मैदान पर पहुंची. इसके बाद सबसे पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों से हर्डल में बातचीत की. वहीं टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल और बल्लेबाजी कोच सितांश कोटक के साथ भी गंभीर बातचीत करते हुए नजर आए. इसके बाद खिलाड़ियों को रनिंग, वॉर्म-अप और फील्डिंग करते हुए देखा गया. टीम इंडिया के साथ हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, विप्रज निगम भी बतौर नेट बॉलर शामिल हुए हैं. इस अभ्यास सत्र में ये खिलाड़ी भी नजर आएंगे.
NO TIME TO WASTE! 🇮🇳
Less than 24 hours after arriving, Team India is already on the field as light warm-ups begin at the NCC, Colombo.
Test mode ON! 🔥 pic.twitter.com/dgnX29vS1O— Sonu Jaat • Cricket (@TheSonuJaat) August 5, 2026
टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अभ्यास मैच
भारतीय क्रिकेट टीम 15 से लेकर 27 अगस्त तक श्रीलंका के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया को एक अभ्यास मैच भी खेलना है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. ये मुकाबला कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर ही खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 10 बजे से होगी. भारत के पास 2 टेस्ट मैचों से पहले श्रीलंका की परिस्थितियों में ढलने और अपने आप को हर स्थिति के लिए तैयार करने का ये अहम मौका होगा.
ये भी पढ़ें : सुनील गावस्कर के वर्ल्ड कप स्क्वाड में आकाश चोपड़ा ने निकालीं कमियां, जानिए दिए 10 में से कितने नंबर?
IND vs SL : अभ्यास मैच से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, नए कोच का दिखा मैदान पर खास अंदाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,