यूपी – उर्स-ए-रजवी: बरेली जंक्शन पर 25 ट्रेनों को दिया जाएगा अतिरिक्त ठहराव, छह विशेष गाड़ियां भी चलेंगी – INA

बरेली में छह से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाले आला हजरत के उर्स के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इस दौरान बरेली जंक्शन पर 25 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इनमें जंक्शन पर न रुकने वाली छह सुपरफास्ट गाड़ियां भी शामिल हैं। 20 ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया गया है। आठ अगस्त को बरेली-सहारनपुर, इज्जतनगर-लालकुआं और बरेली सिटी -पीलीभीत के बीच तीन जोड़ी विशेष अनारक्षित गाड़ियों का संचालन भी किया जाएगा।

इन ट्रेनों को दिया जाएगा ठहराव 

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि उर्स के दौरान 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14618 जनसेवा एक्सप्रेस, 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को उर्स के दौरान जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा। 14673 शहीद एक्सप्रेस, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस, 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस, 12325 कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस, 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी इस सूची में शामिल है। 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: बरेली से लखीमपुर तक संयुक्त सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

ये ट्रेनें भी रुकेंगी 

13258 पटना-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 13257 आनंद विहार-पटना जनसाधारण एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस और 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस को भी बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव दिया गया है। आठ अगस्त को 64177 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर को बरेली से दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:45 बजे चलाया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button