खबर शहर , फैजान गिरफ्तार: राहुल बनकर युवती को प्यार में फंसाया, फिर की ऐसी हरकत; पीड़िता ने दे दी जान – INA

आगरा के शमशाबाद की रहने वाली युवती ने राहुल बनकर दोस्ती करने वाले फैजान के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि फिरोजाबाद निवासी फैज़ान बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। फैजान ने खुद को राहुल बताया था। बाद में बेटी को उसके दूसरे धर्म से होने के बारे में पता चला तो उसने दूरी बना ली थी। मगर वह अपने पास बुलाने का दबाव बन रहा था। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।