Sport : Explainer: क्या कोलंबो से टीम इंडिया निकाल पाएगी लॉर्ड्स का रास्ता? WTC फाइनल के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज #INA

IND vs SL: भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. यह टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने की आखिरी उम्मीद है. पिछली टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर मिली 0-2 की करारी हार के बाद, भारतीय टीम के पास अब गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं बची है. अगर भारतीय टीम को अगले साल 2027 में लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनानी है, तो भारतीय टीम के लिए श्रीलंका दौरा उसके लिए ‘करो या मरो’ जैसा साबित होने वाला है.
WTC प्वाइंटस टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया
भारतीय टीम इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में 48.15% जीत प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर खिसक चुकी है. टॉप-2 में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने अंक प्रतिशत को कम से कम 60-65% के पार ले जाना होगा. वहीं मेजबान श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. श्रीलंका का जीत प्रतिशत 41.67% है और वह भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को पछाड़ना चाहेगा.
भारत के लिए श्रीलंका में क्लीन स्वीप क्यों है अनिवार्य?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के मुताबिक, एक टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक मिलते हैं, जबकि मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक दिए जाते हैं. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली यह 2 टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया के लिए कुल 24 अंकों की लड़ाई है. अगर भारतीय टीम इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम करती है, तो उसे पूरे 100% अंक यानी 24 अंक मिलेंगे, जिससे उसके PCT में भारी उछाल आएगा, लेकिन अगर टीम इंडिया एक भी मैच हारती है या सीरीज 1-1 से ड्रॉ होती है, तो उसके लिए WTC फाइनल का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा, क्योंकि इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद वापसी का दबाव
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का चक्र टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा है. साउथ अफ्रीका ने पिछले साल के आखिर में भारतीय टीम को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में हराकर बैकफुट पर धकेल दिया था. उस हार ने टीम इंडिया के घरेलू दबदबे को भी हिलाया. अब शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम इस मनोवैज्ञानिक दबाव से उबरकर विदेशी धरती पर अपना सबसे बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल स्टेडियम में रवींद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय
युवा कप्तानी और नए मुख्य कोच की अग्निपरीक्षा
श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत भी है. रोहित शर्मा के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे युवा कप्तान शुभमन गिल का यह बतौर कप्तान दूसरा विदेशी टेस्ट दौरा है. रणनीतिक फैसलों और दबाव की स्थिति में टीम को संभालने की उनकी क्षमता की यहां असली परीक्षा होगी. वहीं टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की आक्रामक शैली और स्पिन के अनुकूल पिचों पर उनकी रणनीति इस सीरीज का पूरा रुख तय करेगी.
📍 Colombo
The preps have begun for the #SLvIND Test Series 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/Dc5hQMEJOL
— BCCI (@BCCI) August 5, 2026
जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति, पेस अटैक के लिए अग्निपरीक्षा
सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है. बुमराह घुटने की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में बुमराह की गैर-मौजूदगी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभालना होगा. बुमराह की जगह टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शामिल किया गया है. इन गेंदबाजों के लिए श्रीलंका की धीमी और टर्निंग पिचों पर विकेट निकालना एक बड़ी चुनौती होगी.
श्रीलंका के स्पिन जाल से पार पाने की चुनौती
श्रीलंका के गॉल और कोलंबो की पिचें दुनिया भर की उन पिचों में शामिल हैं जो सबसे अधिक टर्निंग हैं. श्रीलंका के पास घरेलू मैदानों पर भारतीय बल्लेबाजों को अपने स्पिन के जाल में फंसाने की पूरी काबिलियत है. ऐसे में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल को श्रीलंकाई स्पिनर्स के खिलाफ अपनी रक्षात्मक और आक्रामक तकनीक का सही इस्तेमाल करना होगा.
🚨 SHUBMAN GILL IN THE NETS TODAY 🚨
Captain Shubman Gill putting in the hard yards during Team India’s practice session ahead of Sri Lanka Test series. pic.twitter.com/6cbcgJfKd5
— Cricket . (@CricketNews_63) August 5, 2026
श्रीलंका में भारत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि टीम इंडिया श्रीलंका में पिछले 11 साल से कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है. भारत ने साल 2015 के बाद से श्रीलंका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. पिछले दौरे पर भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. पिछले 5 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की धरती पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. भारत 5 में से एक भी मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर लगातार 5 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं ओवरऑल की बात करें तो भारत पिछले 10 टेस्ट मैचों में श्रीलंका से नहीं हारा है. हालांकि, यह रिकॉर्ड इस वक्त टीम इंडिया के जख्मों को भर नहीं सकता जब तक वह जीत हासिल कर 24 अंक प्राप्त नहीं कर लेती.
लॉर्ड्स का रास्ता कोलंबो से होकर गुजरता है
सीधे शब्दों में कहें तो टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज किसी नॉकआउट मैच से कम नहीं है. अगर भारतीय टीम यहां 2-0 की जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो वह WTC पॉइंट्स टेबल में मजबूती से अपनी दावेदारी दोबारा पेश कर पाएगी, लेकिन यदि यहां कोई भी चूक हुई, तो लगातार तीसरी बार WTC फाइनल खेलने का भारत का सपना पूरी तरह टूट सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘विराट कोहली-रवि शास्त्री वे लोग थे जिन्होंने…’ क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे ने कह दी ये बात
Explainer: क्या कोलंबो से टीम इंडिया निकाल पाएगी लॉर्ड्स का रास्ता? WTC फाइनल के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,