खबर शहर , Weather Update: आगरा में 13.6 मिमी हुई बारिश, जानें आज कैसा रहेगा माैसम; आईएमडी ने दिया ये अपडेट – INA

आगरा में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई तो दोपहर में सिकंदरा, मेडिकल कॉलेज, खेरिया मोड़, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, शाहगंज आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। हालांकि यह चंद मिनटों तक ही हुई, लेकिन इसने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। शाम को पांच बजे के बाद फिर से बादल घिर आए और रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।