यूपी – Firozabad:  पेड़ से लटका मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; गुजरात में करता था नौकरी – INA

 शिकोहाबाद के नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  




 नसीरपुर क्षेत्र के गांव बाकलपुर में अजीत उर्फ बेताली यादव का शव पेड़ से लटका मिला। टी-शर्ट से लगाया फंदा। मृतक के चचेरे भाई ने थाना नसीरपुर पुलिस को दी घटना की जानकारी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था मृतक। चचेरे भाई ने जताई हत्या की आशंका।


Credit By Amar Ujala

Back to top button