Sport : श्रीलंका के स्क्वाड का हुआ ऐलान, जानिए किन 15 खिलाड़ियों को मिला चांस, जो टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे अभ्यास मैच #INA

Sri Lanka squad : श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भारत के खिलाफ कल से यानी 7 से लेकर 9 अगस्त तक कोलंबो के NCC क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले एकमात्र प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम की कप्तानी सोनल दिनुशा को मिली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. भारत टीम से श्रीलंका-11 भिड़ने वाली है, जिसमें इन 15 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा. अभ्यास मैच में सभी बल्लेबाज बल्लेबाजी कर सकते हैं, वहीं सभी गेंदबाज बॉलिंग कर सकते हैं. ऐसे में भारत के भी सभी खिलाड़ी आपको खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.

इस अभ्यास मैच में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें कप्तान शुभमन गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों पर भी रहेंगी. वहीं गुरनूर बराड़, आकिब नबी को फैंस पहली बार देख पाएंगे. इसके साथ सारांश जैन को भी पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है. उनको भी फैंस देखना चाहेंगे. मानव सुथार और रविंद्र जडेजा को भी फैंस देखना चाहेंगे.

वार्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

श्रीलंका का स्क्वाड – निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदरा (विकेटकीपर) निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा.

भारत और श्रीलंका के बीच कब और कहां खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मैच

इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. वहीं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारतीय समय के अनुसार इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में इन दोनों मैचों का मजा फैंस सुबह-सुबह उठा पाएंगे. 

भारत-श्रीलंका मैच का किस चैनल पर होगा प्रसारण

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के दोनों मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. भारत-श्रीलंका मैच आपको हिंदी में सोनी स्पोर्ट्स 3 पर देखने को मिलेगा. जबकि इंग्लिश में ये मैच आपको सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देखने को मिल जाएगा. इसके साथ ही तमिल, तेलगु और कन्नड भाषा में भी ये मैच सोनी नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की सीरीज की इंडिया में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के आधिकारिक ऐप पर होगी. इन दोनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर देखने को मिलेगी. लेकिन इसके लिए आपको पैसा खर्च करना होगा और इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली इस टेस्ट सीरीज के मुकाबला को प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाने वाला है. ऐसे में भारतीय फैंस फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. डीडी की फ्री डिश टीवी पर इस मैच का आनंद उठाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : किस चैनल पर होगा भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच का लाइव प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे Live Streaming

श्रीलंका के स्क्वाड का हुआ ऐलान, जानिए किन 15 खिलाड़ियों को मिला चांस, जो टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे अभ्यास मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button