Sport : Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी…, अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी? #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने में अब सिर्फ 8 दिन बाकी रह गए हैं. दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 2 दिन पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है और जमकर प्रैक्टिस कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पिछले महीने ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है, जबकि सीरीज शुरू होने में महज एक सप्ताह रह गया है. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए कितनी अहम है, यह श्रीलंका भी अच्छी तरह जानता है. ऐसे में अब क्रिकेट जगत में यह सवाल उठ रहा है कि ऐन वक्त तक स्क्वाड को दबाकर रखना श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की कोई सोची-समझी ‘चाल’ है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी मजबूरी है. तो चलिए इस आर्टिकल में सभी पहलुओं को समझते हैं.

भारतीय स्पिनर्स को परखने की रणनीति

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में सारांश जैन और मानव सुथार जैसे नए स्पिन चेहरों को शामिल किया गया है. वहीं जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और उन्हें आराम (रेस्ट) देने के लिए कहा गया है. बुमराह की जगह टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी को शामिल किया है. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत और श्रीलंका के बीच एक 3 दिवसीय वार्म-अप मैच 7 से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. ऐसे में श्रीलंका देखना चाहता है कि भारत इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरता है, ताकि वे उसी हिसाब से अपनी पिचों और स्पिन-फ्रेंडली स्क्वाड को अंतिम रूप दे सकें.

भारत के खिलाफ सरप्राइज एलिमेंट बनाए रखना

श्रीलंका क्रिकेट की यह भी सोच हो सकती है कि वह भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को उनके खिलाफ रणनीति बनाने के लिए कम से कम समय दे. गंभीर किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ एक आक्रामक रणनीति तैयार करने के लिए जाने जाते हैं. वहीं कप्तान शुभमन गिल के सामने इस सीरीज को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी मजबूत करने की चुनौती है. यही वजह है कि यह सीरीज टीम इंडिया के लिए और भी अहम हो गई है, जिसे भारतीय टीम हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. ऐसे में श्रीलंका का यह ‘सस्पेंस’ भारतीय थिंक-टैंक को थोड़ा परेशान जरूर कर सकता है.

‘गैरी कर्स्टन फैक्टर’ और श्रीलंका का नया प्लान

श्रीलंका ने इसी साल अप्रैल में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज और भारत को विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. कर्स्टन भारतीय टीम की ताकत और कमजोरियों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं. माना जा रहा है कि कर्स्टन और श्रीलंकाई सेलेक्टर्स मिलकर भारतीय टीम की हालिया कमजोरियों को टार्गेट करने के लिए एक सीक्रेट प्लान तैयार कर रहे हैं, जिसकी झलक टीम के ऐलान के साथ ही मिलेगी. खासकर वह भारत के स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन का विश्लेषण कर रहे हैं.

श्रीलंका क्रिकेट की असली ‘मजबूरी’

यह किसी चाल के विपरीत श्रीलंका क्रिकेट की कोई मजबूरी भी हो सकती है. बता दें कि इस वक्त श्रीलंका का प्रमुख घरेलू टी-20 टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग खेला जा रहा है. यह लीग 9 अगस्त तक चलेगी. श्रीलंका बोर्ड की सबसे बड़ी मजबूरी यह है कि उनके लगभग सभी मुख्य खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. चयनकर्ता लीग खत्म होने से पहले खिलाड़ियों को टेस्ट टीम के बायो-बबल में नहीं ला सकते.

श्रीलंकाई खिलाड़ियों का वर्कलोड और इंजरी का डर

श्रीलंका क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों की ‘फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट’ है. टी20 खेलकर अचानक 5 दिनों के लंबे टेस्ट फॉर्मेट में आना खिलाड़ियों के शरीर पर काफी दबाव डालता है. बोर्ड चाहता है कि 9 अगस्त को लंका प्रीमियर लीग समाप्त होने के बाद ही सभी खिलाड़ियों की मेडिकल और फिटनेस रिपोर्ट देखी जाए, ताकि टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट खिलाड़ियों को ही स्क्वाड में शामिल किया जाए. 

कुसल मेंडिस पहले टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

बता दें कि श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे श्रीलंका की परेशानी बढ़ गई है. मेंडिस भारत के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. दरअसल, वह पिछले महीने 19 जुलाई को लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था, जिसके कारण वह इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए थे. उनके चोटिल होने के बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि कुसल मेंडिस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे और इसे मिस कर सकते हैं. अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कुसल मेंडिस भारत के खिलाफ पहले टेस्ट को मिस कर सकते हैं. अगर वह बाहर होते हैं, तो श्रीलंका के लिए यह एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं.

 

यानी देखा जाए तो अब तक स्क्वाड का ऐलान नहीं करना श्रीलंका क्रिकेट की ‘मजबूरी’ और ‘रणनीति’ दोनों हो सकती है. श्रीलंका 9 अगस्त को लंका प्रीमियर लीग खत्म होते ही उसी दिन या फिर अगले दिन 10 अगस्त को अपनी आधिकारिक टीम की घोषणा कर देगा. लेकिन तब तक, क्रिकेट फैंस के बीच यह सस्पेंस और रोमांच ऐसे ही बना रहेगा. बता दें कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत और श्रीलंका के बीच एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. इस वॉर्म-अप मैच के लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान की जीत से WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर मौजूद

Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी…, अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button