UP News: अतीक की तरह टशन, हनक और रीलबाजी… जब प्रयागराज में आबान पर हुई थी पहली FIR – INA

Prayagraj News: झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई. इस घटना के बाद एक बार फिर अतीक अहमद का पूरा परिवार चर्चा में आ गया है. पिछले कुछ वर्षों में अतीक परिवार लगातार किसी न किसी बड़ी घटना की वजह से सुर्खियों में रहा है. कभी पुलिस कार्रवाई, कभी एनकाउंटर, कभी हत्या और अब सड़क हादसे ने इस परिवार को फिर खबरों के केंद्र में ला दिया है.
5 बेटों में सबसे छोटा था आबान
आबान अहमद, अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था. परिवार के बड़े बेटे उमर अहमद और अली अहमद अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं. तीसरे बेटे असद अहमद की अप्रैल 2023 में झांसी में UP STF के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी. वहीं चौथा बेटा अहजम अहमद फिलहाल कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रहा है. अब सड़क हादसे में अबान की मौत के बाद परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है.
ये भी पढ़ें- कभी स्कूल नहीं गया, 10वीं में फर्स्ट डिवीजन हुआ पास अतीक के बेटे आबान की पढ़ाई से जुड़ी दिलचस्प कहानी
उमेश पाल हत्याकांड के बाद बदली थी जिंदगी
फरवरी 2023 में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद और उसके परिवार पर कानूनी कार्रवाई तेज हो गई थी. इसी दौरान पुलिस ने आबान और उसके भाई अहजम को प्रयागराज के चकिया इलाके से उठाया था. चूंकि दोनों नाबालिग थे तो दोनों को सुरक्षा के लिहाज से बाल संरक्षण गृह भेजा गया, जहां वे करीब सात महीने तक रहे थे.
बाद में बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों भाइयों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी के सुपुर्द कर दिया गया. बाल संरक्षण गृह से बाहर आने के बाद दोनों सबसे पहले अपने पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ अहमद की कब्र पर पहुंचे थे. उस समय यह तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थीं.
जेल में भाई से मुलाकात के बाद फिर आया चर्चा में
बाल संरक्षण गृह से बाहर आने के बाद आबान लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहा. हालांकि सितंबर 2025 में वह फिर सुर्खियों में आया, जब वह नैनी सेंट्रल जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने पहुंचा. इस मुलाकात के बाद उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.
ये भी पढ़ें- नैनी से प्रतापगढ़ और फिर चित्रकूट जानिए कहां और कैसे रखे गए अतीक-अशरफ के तीनों हत्यारे?
नवंबर 2025 में दर्ज हुई पहली FIR
आबान अहमद के खिलाफ पहली बार नवंबर 2025 में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक रील में भड़काऊ गाने और धमकी भरे संवाद का इस्तेमाल किया गया था. आरोप था कि इस रील के जरिए लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की गई. इसी मामले में अबान के खिलाफ पहली FIR दर्ज हुई थी.
2023 में हुई थी अतीक और अशरफ की हत्या
15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा के दौरान अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी हमलावरों ने मीडिया कर्मी बनकर बेहद करीब से गोली चला दी थी. इससे कुछ दिन पहले ही अतीक का बेटा असद अहमद भी झांसी में UP STF के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था. इन घटनाओं के बाद अतीक परिवार लगातार मुश्किलों में घिरता चला गया.
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बहन आयशा नूरी अब भी उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामलों में वांछित हैं. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है. वहीं परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग मामलों में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं.
झांसी के सड़क हादसे में आबान अहमद की मौत के बाद अतीक अहमद का परिवार एक बार फिर चर्चा में है. पिछले कुछ वर्षों में इस परिवार ने हत्या, एनकाउंटर, गिरफ्तारी, कानूनी कार्रवाई और अब सड़क हादसे जैसी कई बड़ी घटनाओं का सामना किया है. अबान की मौत के साथ अतीक परिवार की कहानी में एक और दुखद अध्याय जुड़ गया है.
अतीक की तरह टशन, हनक और रीलबाजी… जब प्रयागराज में आबान पर हुई थी पहली FIR
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,