Sport : किस चैनल पर होगा भारत-श्रीलंका वार्म-अप मैच का लाइव प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे Live Streaming #INA

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 से 27 अगस्त तक खेली जाने वाली है. इससे पहले 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक टीम इंडिया श्रीलंका-11 के साथ 3 दिनों का वार्म-अप मैच खेलने वाली है. ये मुकाबला कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर ही खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 10 बजे से होगी. इस मैच में भारत के स्टार क्रिकेटर के पास खुद को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों से पहले तैयार करने का मौका होगा. ऐसे में बल्लेबाज अपनी बैटिंग और गेंदबजा अपनी बॉलिंग को धार देते हुए नजर आएंगे.

इससे पहले भारत समेत दुनिया भर के कई क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि, क्या भारत और श्रीलंका-11 के बीच होने वाले इस अभ्यास मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. क्या इस प्रैक्टिस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किसी ऐप पर देखने को मिलेगी या फिर इस मैच का प्रसारण कहीं नहीं होगा, क्योंकि ये सिर्फ एक वार्म अप मैच है, तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले है. तो आइए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहा होगी. 

किस चैनल पर होगा वार्म-अप मैच का लाइव प्रसारण

भारत और श्रीलंका-11 के बीच होने वाले इस वार्म-अप मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा है. जी हां, ये तीन दिवसीय मुकाबला आपको देखने को मिलने वाला है. इस प्रैक्टिस मैच का प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. सोनी के चैनलों पर यानी सोनी 1 और सोनी 3 पर आप इन अभ्यास मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा अलग-अलग भाषाओं में भी ये इस मैच का लाइव टेलीकास्ट मौजूद रहेगा. 

किस ऐप पर होगी वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और श्रीलंका-11 के बीच होने वाले इस वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी आपको देखने के लिए मिलने वाली है. इस अभ्यास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलने वाली है. इसके साथ ही सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मौजूद रहेगी. 

कब और कहां होंगे दोनों टेस्ट मुकाबले

भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं  दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये दोनों ही मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में इन दोनों मैचों का मजा फैंस सुबह-सुबह उठा पाएंगे.

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026भारत बनाम श्रीलंकागॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉलसुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026भारत बनाम श्रीलंकासिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबोसुबह 10:00 बजे

भारत और श्रीलंका का अभ्यास मैच के लिए स्क्वाड

भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

श्रीलंका का स्क्वाड – निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदरा (विकेटकीपर) निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा.

ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! सारांश जैन को श्रीलंका में नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका, होगा अभिमन्यू ईश्वर और जगदीसन जैसा हाल?

किस चैनल पर होगा भारत-श्रीलंका वार्म-अप मैच का लाइव प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे Live Streaming





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button