खबर शहर , Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भंडारा करने की सोच रहे हैं, तो पढ़ लें ये खबर; नगर निगम ने जारी की नई गाइडलाइन – INA

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने समाजसेवियों व व्यापारियों के साथ बैठक में कहा है कि जन्माष्टमी पर लगने वाले भंडारे प्लास्टिक मुक्त होंगे। डिजाइन, टेंट-बैनरों का रंग और साइज भी नगर निगम निर्धारित करेगा। 25 अगस्त तक भंडारे लगाने की अनुमति लेनी होगी।