Sport : टीम इंडिया के किस गेंदबाज ने लुटाए कितने रन, जानें श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों ने किसकी सबसे ज्यादा की पिटाई #INA

SLXI vs IND Warm-Up Match : आज भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच 3 दिनों के अभ्यास मैच के पहले दिख का खेल पूरी तरह से मेहमान टीम के पक्ष में गया. इस वार्म-अप मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और विकेट लेने के लिए भी शुरुआत में तरसते हुए दिखाई दिए. ये आलम भारतीय बॉलर्स का तब था, जब उनके सामने श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज नहीं थे. ये वो बल्लेबाज थे, जो लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और श्रीलंका की प्रमुख टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में इन बल्लेबाजों ने भी भारतीय बलिंग लाइनअप की जमकर पिटाई की और पूरी कलाई खोल कर रख दी.
भारतीय बॉलर्स ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में श्रीलंका इलेवन से 363 रन बनावा डाले और सिर्फ 8 विकेट हासिल कर पाए. भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए वार्म-अप मैच में किन भारतीय गेंदबाजों ने कितने रन दिए. आइए इसके बारे में जानते हैं.
It’s Stumps on Day 1 of the warm-up game!
Ravindra Jadeja. Kuldeep Yadav, Manav Suthar & Gurnoor Brar share the spoils with the ball for #TeamIndia 🙌 🙌
SLC XI end the opening Day at 363/8.
See you tomorrow for Day 2⃣ action!
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/Fhkiq1pWAY
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
टीम इंडिया के किस गेंदबाज ने लुटाए कितने रन
1 – कुलदीप यादव – भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा महंगे कुलदीप यादव साबित हुए, उन्होंने सबसे ज्यादा रन लुटाए लेकिन दो विकेट भी हासिल किए. उन्होंने पहले दिन 18 ओवर में 76 रन खर्च किए और मात्र 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
Kuldeep Yadav joins the wicket-taking party! 👏
Gurnoor Brar takes the catch. 👌
SLC XI 5 down as Ahan Wickramasinghe gets out.
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 #TeamIndia pic.twitter.com/pVJ5J82xLJ
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
2 – रविंद्र जडेजा – टीम इंडिया के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर रहे. हालांकि उन्हें भी दो विकेट प्राप्त हुए. जडेजा ने पहले दिन कुल 15 ओवर डाले और 64 रन खर्च कर श्रीलंका इलेवन के 2 बल्लेबाजों को आउट किया.
Wicket Number 2⃣ for #TeamIndia! 👌👌
Ravindra Jadeja strikes . dismiss Pasindu Sooriyabandara. 🙌
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2@imjadeja pic.twitter.com/dFAc26F5Ng
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
3 – सारांश जैन – भारतीय टीम में पहली बार शामिल किए गए ऑफ स्पिन गेंदबाज सारांश जैन सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे. जैन ने 11 ओवर में 54 रन दिए और उनको कोई भी विकेट नहीं मिला.
4 – गुरनूर बराड़ – भारत के लिए श्रीलंका इलेवन के खिलााफ पहले दिन सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले चौथे गेंदबाज गुरनूर बराड़ साबित हुए. उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर सिर्फ 1 विकेट अपने नाम किया.
Gurnoor Brar with a timely breakthrough as the short-ball does the trick! 🙌
3⃣ wickets in the afternoon session for #TeamIndia and that will be Tea on the opening day.
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/qapA921upw
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
5 – मोहम्मद सिराज – भारत के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा रन खर्च करने वालों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे और उनको एक विकेट भी नहीं मिला. उन्होंने 13 ओवर में कुल 44 रन लुटाए.
6 – प्रसिद्ध कृष्णा – पहले दिन श्रीलंका इलेवन के खिलाफ सबसे ज्यादा रन देने वालों में छठवें स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा रहे. उन्होंने 8 ओवर में 32 रन दिए और कोई भी विकेट हासिल नहीं किया.
7 – मानव सुथार – भारत के लिए इस मैच के पहले दिन सबसे कम रन मामव सुथार ने दिए. इसके साथ ही उन्होंने दो खिलाड़ियों को भी आउट किया. सुथार ने 13 ओवर में 33 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए.
In the air and taken 🙌
Ravindu Rasantha departs for 71 as Manav Suthar strikes 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 #TeamIndia pic.twitter.com/S5tL40IKYP
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
श्रीलंका इलेवन के लिए सबसे ज्यादा रन निशान मदुशंका ने 65 गेंद पर 66, पासिंदु सूरियाबांद्रा ने 63 गेंद पर 35, रविंद्र रासांथा ने 143 गेंद पर 71 और कप्तान सोनल दिनुशा को 52 बनाए. अब श्रीलंका की 2 विकेट बाकी है, इस मैच के दूसरे दिन भारत उन्हें जल्दी लेकर खुद को बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहेगा.
ये खबर भी पढ़ें : IND vs SL XI : वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका ने 363 रन, भारतीय गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन, जानें आज के खेल का हाल
टीम इंडिया के किस गेंदबाज ने लुटाए कितने रन, जानें श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों ने किसकी सबसे ज्यादा की पिटाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,