Sport : लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का हुआ निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार #INA

Lionel Messi’s Father Passed Away: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. अर्जेंटीना की कई मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्ज लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. जॉर्ज की स्वास्थ को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. लियोनेल मेसी ने भी हाल ही में संकेत दिया था कि उनकी फैमली मुश्किल दौर से गुजर रही है, हालांकि उन्होंने अपने पिता की बीमारी को लेकर कुछ नहीं कहा था. मेसी के पुराने क्लब ‘नेवेल्स ओल्ड बॉयज’ (Newell’s Old Boys) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जॉर्ज मेसी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
मेसी की परिवार ने मांगी थी निजता
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जॉर्ज मेसी की स्वास्थ को लेकर आई अलग-अलग रिपोर्ट के बाद मेसी परिवार ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की थी. परिवार ने बताया था कि जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. परिवार ने जॉर्ज की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों और अटकलों पर भी चिंता जताई थी. मेसी परिवार ने साफ कहा था कि कुछ लोगों और मीडिया आउटलेट्स द्वारा इस निजी मामले को बिना किसी संवेदनशीलता और सम्मान के पेश किया गया, जो कि बेहद चिंताजनक था. साथ ही उन्होंने लोगों से जॉर्ज और पूरे परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की थी, लेकिन अब जार्ज मेसी की निधन की खबर सामने आ रही है. अर्जेंटीना मीडिया से इस बात की पुष्टि हुई है. हालांकि मेसी परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
🚨 TRISTE NOUVELLE !
LE PÈRE DE LA LÉGENDE DU FOOTBALL, LIONEL MESSI, EST DÉCÉDÉ AUJOURD’HUI À L’ÂGE DE 68 ANS 💔
IL SOUFFRAIT D’UNE MALADIE EN PHASE TERMINALE ET S’EST ÉTEINT ENTOURÉ DE SES PROCHES, EN ARGENTINE… pic.twitter.com/MpU5YxWPbB
— FRENCHRAPUS 🇺🇸 (@FrenchRapUS) August 8, 2026
पिता की वजह से मेसी ने बदला था अपना शेड्यूल
बता दें कि जुलाई के आखिरी में लियोनेल मेसी ने अपने पिता की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मेजर लीग सॉकर ऑल-स्टार गेम के अपने शेड्यूल में बदलाव किया था. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह अपने पिता के साथ वक्त बिताने के लिए गए थे. कुछ दिनों बाद मेसी इंटर मियामी की ओर से मेजर लीग सॉकर के मुकाबले में मैदान पर वापसी की थी.
गोल करने के बाद इमोशनल हुए थे मेसी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जून में अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर काफी भावुक हो गए थे. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो मेसी ने कहा था कि उनके इस तरह भावुक होने का फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं है. मेसी ने कहा था, ‘मैं क्यों रो रहा था? इसका फुटबॉल से बिल्कुल कोई लेना-देना नहीं था. मेरे कुछ दिन मुश्किल रहे हैं.’ मेसी के इस बयान के बाद उनके भावुक होने की वजह को लेकर कई अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई गईं. कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इसे उनके पिता जॉर्ज मेसी की स्वास्थ्य स्थिति से जोड़कर देखा.
लियोनल मेसी के आधिकारिक एजेंट और मैनेजर रहे उनके पिता
आपको बता दें कि जॉर्ज मेसी सिर्फ लियोनेल मेसी के पिता नहीं थे, बल्कि वो अपने बेटे के लंबे समय तक आधिकारिक एजेंट और मैनेजर भी रहे. मेसी को बचपन में ग्रोथ हार्मोन की कमी के इलाज से लेकर फुटबॉल के बार्सिलोना क्लब तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी रही थी.
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6….एक ही ओवर में गुरनूर बराड़ ने जड़ दिए 4 छक्के, IND vs SL वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म
लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का हुआ निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,