Sport : Explainer: जब होस्ट टीम को मिलती है वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री, तो नामीबिया को मिली किस बात की सजा? #INA

ICC World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी. इस मेगा इवेंट का अंत 27 नवंबर को होगा. इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाने वाला है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंने वाली हैं. इस बार वर्ल्ड कप नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा. मुकाबले पहले तीन चरण होंगे, जिनमें सुपर सीरीज, ग्रुप स्टेज और सुपर 7 राउंड शामिल होंगे. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027  इस बार अलग फॉर्मेट में होगा. ये फॉर्मेट पूरी तरह नया है, इसका इस्तेमाल कैसे होगा. आइए जानते हैं.

इस बार क्वालीफाई करने वाली सबसे कम रैंकिंग वाली तीन क्रिकेट टीमों के बीच राउंड-रॉबिन सुपर सीरीज खेली जाएगी. 12वीं, 13वीं और 14वीं रहने वाली टीमों में से इस राउंड की विजेता टीम ग्रुप स्टेज में आगे एंट्री मिलेगी. इसके बाद अगले स्टेज में 12 टीमें को खेलने का मौका मिलेगा. इसके बाद छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इसके बाद सुपर 7 स्टेज के मैच खेले जाएंगे. इसके बाद सात टीमें आपस में एक-एक बार सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी. इसके साथ ही सुपर 7 स्टेज के आखिर में शीर्ष चार टीमें सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों को फाइनल में जगह मिलेगी. 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में किन टीमों में मिला सीधा प्रवेश? 

इस बार यानी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे को सीधे जगह मिली है. इसके अलावा 8 टीमें वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालिफाई करेंगी. रैंकिंग में कटऑफ तक शीर्ष टीमों को सीधे टिकट मिलेगा. बाकी टीमों को वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स खेलकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनानी होगी. इस बार क्वालीफायर्स में 10 टीमें होंगी और उसमें से 4 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे पहले ही वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. इन टीमों को सीधे प्रवेश मिला है. अब अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वो ऐसा करने वाली 9वीं टीम बन गई है. अफगानिस्तान ने कटऑफ तरीके से क्वालीफाई किया है. 

अब डायरेक्ट एंट्री पाने का सिर्फ 1 स्थान बाकी है. इसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच जंग होगी. इनमें से सिर्फ एक टीम ही जगह बना पाएगी. इसमें जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज के पास अब सिर्फ 2 मैच बचे हुए हैं. अब बाकी टीमें क्वालीफायर्स के जरिए अपनी जगह पक्का करेंगी.

इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को मिली है. ऐसे में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान देश के नाते ऑटोमैटिक क्वालिफेशन मिला था. अब सवाल उठता है कि, मेजबान देश तो नामीबिया भी है लेकिन उसको क्यों डायरेक्ट क्वालिफिकेश नहीं मिला है. ऐसा उसके साथ क्यों हुआ है. आइए इस बारे में विस्तार से जातने हैं. 

नामीबिया को क्यों नहीं मिला होस्ट होने के बाद भी सीधे क्वालिफिकेशन?

वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफिकेशन करने के लिए सिर्फ मेजबान होना जरूरी नहीं है. उसके लिए आपको आईसीसी का फुल मेंबर देश होना भी जरूरी है. आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए मेजबान होने को अपने-आप में पर्याप्त नहीं माना. इस बार सीधे क्वालिफिकेशन का नियम Full Member देशों के साथ जोड़ा गया है. ऐसे में नामीबिया क्रिकेट की दुनिया में आईसीसी फुल मेंबर देशों में नहीं हैं. इसलिए नामीबिया को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में मेजबान होने के बाद भी सीधे क्वालिफिकेशन नहीं दिया है. 

वहीं दक्षिण अफ्रीका आईसीसी पूर्ण सदस्य देश होने के साथ साथ मेजबान भी है. इसलिए उन्हें सीधे क्वालिफाई कराया गया है. वहीं जिम्बाब्वे भी आईसीसी पूर्ण सदस्य देश है. वो भी इस वनडे वर्ल्ड कप का मेजबान है. इसके चलते उसने भी सीधे क्वालिफाई किया है. वहीं नामीबिया ऐसा नहीं कर पाया क्योंकि वो मेजबान तो है, लेकिन  आईसीसी पूर्ण सदस्य देश नहीं हैं.

वर्ल्ड कप में मेजबान टीम कैस करती हैं सीधे क्वालीफाई?

क्रिकेट वर्ल्ड कप में मेजबान टीम को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलता है. आईसीसी के नियम को अनुसार मेजबान टीम का वनडे वर्ल्ड कप में स्थान सुरक्षित होता है. वर्ल्ड कप में मेजबान टीम को ऑटोमेटिक स्थान दिया जाता है. जिस टीम को मेजबानी मिलती है. उन्हें क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से अलग सीधा स्थान दिया जाता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि, मेजबान टीम को होस्ट कंट्री होने के नाते आईसीसी सीधे क्वालीफिकेशन देती है. 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का अब तक शेड्यूल सामने नहीं आया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के सभी 57 मुकाबले कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे. इस बार वनडे वर्ल्ड कप कुल 12 वेन्य पर खेला जाने वाला है, जिस 8 मैदान साउथ अफ्रीका के होंगे. वहीं जिम्बाब्वे के 3 मैदानों पर मुकाबले होंगे. नामीबिया सिर्फ 1 मैदान पर ही वर्ल्ड कप के मैच होस्ट करवाएगा. इस बार नामीबिया के विंडहोक में स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे. अब नामीबिया को कितने मैचों की मेजबानी मिलेगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें : EXPLAINER: उत्तराखंड में जन्मे, फिर जमीन खरीदने के लिए ऋषभ पंत क्यों लगा रहे सरकार से गुहार? जानिए क्या कहता है नियम

Explainer: जब होस्ट टीम को मिलती है वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री, तो नामीबिया को मिली किस बात की सजा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button