Sport : एशिया कप 2026 से पहले बढ़ी भारतीय महिला टीम की टेंशन, चोट की वजह से द हंड्रेड से बाहर हुईं स्टार बल्लेबाज #INA

Indian Women’s Cricket Team: महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गया है. इस वक्त भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड में खेली जा रही फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट द हंड्रेड में हिस्सा ले रही हैं. जेमिमा रोड्रिग्स इस टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव की तरफ की ओर से खेल रहे थीं, लेकिन वो हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. जेमिमा को चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है. अगर वो एशिया कप से पहले फिट नहीं होती हैं तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ जाएगी.

जेमिमा रोड्रिग्स हुईं चोटिल

द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी टीम सदर्न ब्रेव ने 8 अगस्त को जानकारी दी कि जेमिमा रोड्रिग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. टीम ने उनकी जगह पर स्क्वाड में ऑलराउंडर खिलाड़ी चार्ली नॉट को शामिल किया है. जेमिमा की इस इंजरी ने एशिया कप से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि एशिया कप शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. रोड्रिग्स की हैमस्ट्रिंग चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसा हो सकता है कि जेमिमा ने फिटनेस बनाए रखने और चोट को ज्यादा बढ़ने नहीं देने को लेकर एहतियात के तौर पर टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया हो.

जेमिमा का द हंड्रेड में दिखा शानदार फॉर्म

जेमिमा रोड्रिग्स जल्दी फिट नहीं हुईं तो एशिया कप 2026 से भी बाहर हो सकती हैं. उनके नहीं खेलने से टीम इंडिया की परेशानी काफी बढ़ जाएगी. उनकी गैरमौजूदी में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर पर इसका असर देखने को मिल सकता है. द हंड्रेड में इस सीजन जेमिमा अच्छी फॉर्म में नजर आई थीं. उन्होंने सदर्न ब्रेव की ओर से खेलते हुए 6 पारियों में 35.75 के औसत और 131.19 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए थे. 

महिला एशिया कप का 28 अगस्त से होगा आगाज

महिला एशिया कप 2026 का आयोजन UAE के दुबई में होना है. इसके आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, जबकि 13 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा. यह महिला एशिया कप का 10वां एडिशन है और इस बार यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इस बार महिला एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा यूएई, थाईलैंड, हांगकांग और इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं. अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है. वहीं श्रीलंका की टीम ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी. इन सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. इसके ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग को रखा गया है. 

महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दोनों टीमों के बीच 30 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच खेलने हांगकांग के खिलाफ उतरेगी. यह मुकाबला 3 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  6,6,6,6….एक ही ओवर में गुरनूर बराड़ ने जड़ दिए 4 छक्के, IND vs SL वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म

एशिया कप 2026 से पहले बढ़ी भारतीय महिला टीम की टेंशन, चोट की वजह से द हंड्रेड से बाहर हुईं स्टार बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button