Sport : शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है…' #INA

Devdutt Paddikal : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के साथ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन भारत के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. उन्होंने अपनी सेंचुरी को लेकर बयान दिया है और बताया कि ये वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है. साथ ही पडिक्कल ने स्टार गेंदबाज गुरनूर बरार की भी सराहना की, जिन्होंने वॉर्म-अप मैच में छक्के-चौकों की बारिश कर 36 रनों की पारी खेली.

 

मैदान पर वक्त बिताकर बहुत अच्छा लगा. इस वॉर्म-अप मैच को खेलने का हमारा लक्ष्य यही है कि हम अपनी रिदम और फॉर्म को परफैक्ट करें और गेंदों को अच्छी तरह हिट करें और ये करके मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है. पर्सनली मुझे लगता है कि ये मेरे लिए यहां के वेदर, कंडीशंस में खुद को ढ़ालना है, क्योंकि हम श्रीलंका में खेलने के आदि नहीं हैं. इसलिए ये जरूरी है कि आपकी बॉडी इसमें ढ़ल जाए और मुझे लगता है कि हमने ये बिलकुल सही तरह से किया.

 

मुझे लगता है कि हम सभी को पता है कि गुरनूर बल्ले से क्या कर सकते हैं और हमें उनके बल्ले से वो शॉट्स देखकर काफी अच्छा लगा. खासतौर पर वो लास्ट सिक्स तो काफी गजब का था. उन्होंने दिखाया कि वह बल्ले के साथ कितने अच्छे हैं और यकीनन ये हमारे लिए काफी मददगार साबित होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs SL वॉर्म-अप मैच में इन 5 भारतीयों का दिखा जलवा, तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के

शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button