UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज होगी हल्की बारिश… यूपी-बिहार और केरल में कहर बरपाएगा मौसम, जानें अपने राज्य का हाल – INA

India Weather Update: इन दिनों देशभर में मॉनसून की बरसात आफत बनकर बरस रही है. इस मॉनसूनी बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है. नदियां उफान पर हैं. असम और ओडिशा समेत कई राज्यों में लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहे हैं. शहरी इलाकों में बरसात के बाद जलजमाव और ट्रैफिक जाम हो रहा है. आज भी मौसम का रौद्र रूप दिख सकता है. मौसम विभाग ने आज भी संभावना जताई है कि देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इतना ही राज्य में 14 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. यानी 14 अगस्त तक राज्य में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 34 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी-बिहार में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में आज औक कल भारी बारिश हो सकती है. आज और कल पूर्वी यूपी में तो कल यानी 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. बिहार में 12 अगस्त तक कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन 13 और 14 अगस्त को राज्य भर में व्यापक रूप से भारी बारिश की संभावना है. वहीं आज राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है.

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज से लेकर 14 अगस्त तक व्यापक बारिश की संभावना है. झारखंड में आज और कल, ओडिशा में कल और परसों भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में 14 अगस्त तक व्यापक बरसात हो सकती है. आज इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज से 12 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. इस क्षेत्र में 11-12 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौरा जारी है. आज राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों के मौसम का क्या है हाल?

पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. आज से 14 अगस्त तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर मेंबारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 10 अगस्त और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: 7 दिन में 5.14 लाख रजिस्ट्रेशन रक्षाबंधन पर दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त देने की तैयारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज होगी हल्की बारिश… यूपी-बिहार और केरल में कहर बरपाएगा मौसम, जानें अपने राज्य का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button