Sport : सरफराज खान को क्या गौतम गंभीर देंगे प्लेइंग-11 में मौका या पिलाते रह जाएंगे पानी, यहां समझिए पूरी बात #INA

Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इससे पहले भारत के स्क्वाड में एक बदलाव हुआ है. इंजरी के चलते बाहर हुए साईं सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल कर लिया गया है और ये खिलाड़ी जल्द ही टीम से जुड़ जाएगा. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या गौतम गंभीर सरफराज खान को श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा? या फिर उन्हें बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा.

क्या कहते हैं सरफराज खान के आंकड़े?

सरफराज खान ने इंग्लैंड के साथ राजकोट में खेले गए मैच में भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था. इसमें उन्होंने 6 मैच खेले, जिसकी 11 पारियों में 37.10 के औसत और 74.94 की स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक औऱ 3 अर्धशतक लगाए.

इसके अलावा, अगर आप सरफराज खान के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो वह कमाल के हैं. सरफराज ने 62 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 92 पारियों में उन्होंने 64.73 के औसत और 71.19 की स्ट्राइक रेट से 5114 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 17 शतक औऱ 16 अर्धशतक भी लगाए. फर्स्ट क्लास में सरफराज का हाईएस्ट स्कोर 301* रनों का है.

सरफराज ने भारत की ओर से जो 6 मैच खेले हैं, उसमें उन्होंने एक 150 रनों की पारी भी खेली थी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आई थी. इसके अलावा उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे.

सरफराज खान का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

View this post on Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं. इनमें वह टीम इंडिया की किट में दिखाई दिए, जबकि एक तस्वीर में उनके पिता उनके साथ बैठे दिखे. इससे पहले 7 अगस्त को सरफराज ने 2019 की तेलुगु फिल्म जर्सी की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी और उसमें लिखा था कि वह शायद हर जगह फिट न बैठें, लेकिन पूरी ताकत के साथ लड़ते रहेंगे. ऐसे में अब टीम इंडिया में दोबारा शामिल होना यकीनन न केवल सरफराज बल्कि उनके परिवार के लिए भी काफी अहम बात है.

क्या प्लेइंग-11 में मिलेगा सरफराज खान को मौका?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशन स्टेडियम में खेला जाएगा. अब स्क्वाड में भले ही सरफराज खान को जगह मिल गई हो, लेकिन प्लेइंग-11 में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद काफी कम है. दरअसल, सरफराज को साईं सुदर्शन की जगह शामिल किया गया है. मगर, वॉर्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगाया. ऐसे में अब पडिक्कल ने नंबर-3 पोजीशन के लिए पक्की दावेदारी पेश की है. ऐसे में नंबर-3 पर अगर पडिक्कल को खिलाया जाता है, तो सरफराज के खेलने के चांसेस न के बराबर हो जाते हैं.

आपको बता दें, सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर बताने का आरोप लगा था, जिसके बाद से ही उन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान

ये भी पढ़ें: IND VS SLXI: वॉर्म-अप मैच में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एक ने तो बल्ले से मचा ही दिया तहलका

सरफराज खान को क्या गौतम गंभीर देंगे प्लेइंग-11 में मौका या पिलाते रह जाएंगे पानी, यहां समझिए पूरी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button