Sport : विराट-सहवाग के इस महारिकॉर्ड को क्या तोड़ पाएंगे यशस्वी और गिल? श्रीलंका के खिलाफ होगा नंबर-1 बनने का मौका #INA

IND vs SL Test :  भारत-श्रीलंका के बीच 15-27 अगस्त तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. साल 2026 में होने वाली इस सीरीज में विराट कोहली, सनथ जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड निशाने पर होगा. इस पर श्रीलंका और भारत दोनों देशों के खिलाड़ियों की नजरें होंगी. इन दिग्गज खिलाड़ियों के इस रिकॉर्ड को कौन तोड़ पाएंगे. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन ये रिकॉर्ड क्या है. विराट कोहली, सनथ जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग ने इसे कब-कब बनाया था. भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले आइए इसके बारे में जानते हैं.  

भारत-श्रीलंका की एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

 

1 – विराट कोहली : भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. विराट ने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 5 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 610 रन बनाए थे. इस सीरीज में कोहली का सर्वाधिक स्कोर 243 रन रहा था. इस सीरीज के साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच किसी भी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया था. अब एक बार फिर से श्रीलंका और भारत के बीच सीरीज होने वाली है. इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का और नया रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

2 – सनथ जयसूर्या : भारत-श्रीलंका के बीच खेली गई एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या मौजूद हैं. उन्होंने 1997 में खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की 3 पारियों में 2 शतकों की बदौलत 571 रन बनाए थे.  इस सीरीज में जयसूर्या का तिहरा शतक आया था, जिसकी बदौलत उन्होंने 340 रन की पारी खेली थी जो टेस्ट क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है.

3 – वीरेंद्र सहवाग : इस लिस्ट में एक और भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं. ये कोई और नहीं वीरेंद्र सहवाग हैं, जो भारत और श्रीलंका के बीच एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत में 2009-10 में खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की 4 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 491 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 122.75 रहा था. इस सीरीज में उनका हाईएस्ट स्कोर 293 रन रहा था.

भारत के ये 3 बल्लेबाज तोड़ सकते हैं इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में भारत के 3 बल्लेबाजों के पास इस सीरीज में विराट कोहली सनथ जयसूर्या और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. ये तीन बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और शुभमन गिल हो सकती है. राहुल और यशस्वी पारी की शुरुआत करने के लिए आते हैं, ऐसे में उनके पास पहली गेंद से ही रन बनाने और खुद की पारी ज्यादा से ज्यादा बड़ी बनाने का मौका होगा. वहीं शुभन गिल टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास मौका होगा कि जब टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल हो जाए तब वो अपना पारी को लंबी बनाए और ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दें.

ये भी पढ़ें : जगह एक दावेदार दो! श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में किसको मिलेगा चांस, सरफराज या ध्रुव कौन खेलेगा मैच?

विराट-सहवाग के इस महारिकॉर्ड को क्या तोड़ पाएंगे यशस्वी और गिल? श्रीलंका के खिलाफ होगा नंबर-1 बनने का मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button